पटना सिटी में गोली मारकर युवक की हत्या, सासाराम में घर में घुसकर मारी गोली

पटना : राजधानी के पटना सिटी इलाके में अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी इलाके में अथमलगोला निवासी अशोक सिंह की हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए है। अशोक जय माता दी बस सर्विस में हॉकर था। अब तक जांच में पता चला है कि बस स्टैंड में ठेकेदार को लेकर उसकी हत्या की गई है। पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि बबन यादव अपने दो दर्जन गुर्गों के साथ आया और अशोक को घसीटते हुए खेत की ओर ले गए और वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाके के लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर घर वालों को हत्या कर दिए जाने की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सासाराम की आदर्श कॉलोनी में गृहस्वामी को मारी गोली
सासाराम के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी में घर में घुसकर अपराधियों ने गृहस्वामी को गोली मार दी। घायल सुमित कुमार का इलाज ल रहा है। गोली हाथ में लगने की वजह से उनकी जान बच गई। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी प्रेम प्रसाद गुप्ता किसी शादी समारोह में गए हुए थे। उनका बेटा देर रात जब घर लौटा और फिर जब दरवाजा खोला तो अपराधियों ने उसके ऊपर गोली चला दी। सुमित के शोर मचाने पर अपराधी वहां से भाग गए। फिलहाल सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। नगर पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द की गोली मारने वाले गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *