कैमूर, बक्सर व पटना से मिले 10 मरीज, राज्य में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 238

कोरोना का कहर लगातार बढता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दूसरी बुलेटिन में बिहार में 10 और पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें कैमूर के 5 तथा बक्सर से 4 मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। वहीं, एक पाॅजिटिव पटना के खाजपुरा इलाके से भी मिला है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दूसरी रिपोर्ट में बताया गया कि 10 पाॅजिटिव मरीज बक्सर, कैमूर व खाजपुरा से मिले हैं। इससे पूर्व दोपहर तीन बजे जारी पहली रिपोर्ट में पांच मरीजों की पुष्टि हुई थी। इस तरह अब तक 15 पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जिससे अब राज्य में पाॅजिटिव की संख्या 238 हो गई है।

शुक्रवार को राज्य में 53 पॉजिटिव केस आए थे और 170 से आंकड़ा 223 हो गया था। इस दिन सिर्फ मुंगेर में 31 मरीज मिले, जिसमें 30 मरीज जमालपुर सदर बाजार के थे। इसके अलावा बांका में एक मरीज मिला था। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट मुंगेर जिले का जमालपुर बन चुका है। मुंगेर से बिहार में इस वायरस ने दस्तक दिया था। पहली मौत भी मुंगेर निवासी मो. सैफ की हुई थी। अब यह महामारी 20 जिलों में फैल चुका है। शुक्रवार को मधेपुरा और औरंगाबाद में भी कोरोना का केस सामने आया।

Patna, Buxar and Khajpura
कोरोना के आंकड़े रोकने के लिए घर में रुकना जरूरी

बिहार में कोरोना का संक्रमण चेन जिस तरह से बढ़ना शुरू हुआ है, ऐसे में लोगों का घर में रहना बेहद जरूरी है। सभी लोग अपने-अपने घर में रहें और बेहद जरूरी होने पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें। इस दौरान सड़क या बाजार में लोगों से दूरी का ख्याल रखना जरूरी है। बता दें मुंगेर में इससे पहले भी एक बार संक्रमण चेन बनने लगा था और सात लोग पॉजिटिव मिले थे, लेकिन आमलोगों और प्रशासन की सतर्कता के कारण वहां संक्रमण टूट गया था। इसके अलावा सीवान में भी अब हालात ठीक होते दिख रहे हैं, क्योंकि यहां भी नए मरीज नहीं आ रहे हैं। हालांकि गुरुवार को एक केस आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *