विस चुनाव में बेहतर काम करने वाले 5 डीएम होंगे सम्मानित, 7 ईआरओ को भी सम्मान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को बेहतर ढंग से कराने वाले पांच डीएम सम्मानित होंगे। इनके साथ ही सात सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) भी सम्मानित होंगे। बता दें भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव में बेहतर काम करने वालों के नाम की घोषणा की है। इसके बाद गुरुवार को राज्यस्तरीय पुरस्कारों का भी ऐलान कर दिया गया। इतना ही नहीं पटना प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल को स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। चुनावी प्रबंधन के लिए इन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा। 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पटना के अधिवेशन भवन में 25 जनवरी को सम्मान से नवाजा जाएगा।

ये हैं टॉप-5 डीएम
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में औरंगाबाद के तत्कालीन डीएम सौरभ जोरवाल, खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष, कटिहार के कंवल तनुज, गया के अभिषेक सिंह, मुजफ्फरपुर के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को बेहतर काम के लिए सम्मानित किया जा रहा है। फिलहाल चंद्रशेखर राजधानी पटना के डीएम हैं। इधर, पटना प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल के अलावा पश्चिमी चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, रोहतास के तत्कालीन डीएम पंकज दीक्षित, को भी विशेष अवॉर्ड मिलेगा।

निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों में इन्हें मिलेगा सम्मान
बिहार विधानसभा चुनाव के सात सर्वश्रेष्ठ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों में कटिहार के तत्कालीन डीडीसी सह प्राणपुर के ईआरओ वर्षा सिंह, मुजफ्फरपुर के भू-अर्जन पदाधिकारी सह साहेबगंज के ईआरओ मो. उमैर, कैमूर के भूमि सुधार उप समाहर्ता सह चैनपुर के ईआरओ मो. एहसान, पश्चिम चंपारण के डीडीसी सह चनपटिया के ईआरओ रविंद्र नाथ, बायसी के अनुमंडल पदाधिकारी सह ईआरओ अमरेंद्र कुमार पंकज, बांका के पंचायती राज पदाधिकारी सह कटोरिया के ईआरओ रंजन कुमार चौधरी और अरिया के अपर समाहर्ता सह जोकिहाट के ईआरओ नील कुमार ठाकुर शामिल हैं। इन सबको 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *