एक्टर सुशांत सिंह के 5 रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत, पटना से जमुई जा रहा था परिवार

पटना : बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या छह है, जिसमें एक अन्य व्यक्ति है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी लोग एक कार में सवार होकर पटना में दाह-संस्कार से वापस लौट रहे थे, तभी हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना लखीसराय जिले की है। यहां हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा में सड़क दुर्घटना हुई। मरने वालों में सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार एवं हरियाणा में पदस्थापित एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भांजपा और एक अन्य रिश्तेदार है। हादसा पिपरा गांव में शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग पर मंगलवार की सुबह 6:10 बजे हुई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर लखीसराय एसपी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो वाहनों से 15 से अधिक लोग पटना से लौट रहे थे जमुई
घायलों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकदाहा भंडरा के लोग पटना से लौट रहे थे और हादसे के शिकार हो गए। उनके अनुसार लालजीत सिंह पत्नी यानी ओपी सिंह की बहन का पटना में दाह-संस्कार के बाद दो वाहनों से 15 से अधिक लोग जमुई लौट रहे थे। मरने वालों में हरियाणा एडीजीपी के बहनोई लालजीत सिंह, भांजा नेमानी सिंह उर्फ अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, भांजी देवी, अनीता देवी और चालक चेतन शामिल है। सूमो चालक खैरा थाना क्षेत्र के सोनपे का निवासी था। घायलों में वाल्मिकी सिंह और प्रसाद कुमार की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *