देश में कोरोना से 959 मौत, बिहार में 3 ने गंवाई जान, 158 नए मरीज

पटना : 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमित 959 लोगों की मौत हो गई। बिहार में तीन लोगों की जान गई। देश में 2 लाख 9 हजार 918 नए मरीज मिले। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 18 लाख 31 हजार 268 हो गई है। हालांकि 2 लाख 62 हजार 628 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में कुल 4 लाख 95 हजार 50 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 4 करोड़ 13 लाख 2 हजार 440 लोग संक्रमित हुए हैं।

पटना में संक्रमण दर 2.9 प्रतिशत
बिहार में रविवार को 158 नए मरीज मिले। इसदिन 5284 सैंपलों की जांच हुई थी। अब पटना में संक्रमण द 2.9 पहुंच गई है। यहां 398 सक्रिय मरीज हैं। इनमें छह मरीज पटना एम्स में भर्ती हैं। सक्रिय मरीजों में सबसे अधिक 25 से 49 वर्ष के 51.4 प्रतिशत लोग हैं। सबसे कम 11 से 14 वर्ष के 1.8 प्रतिशत संक्रमित हैं। शनिवार को 228 नए मरीज मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *