कानपुर में ई-बस ने दर्जन भर लोगों को रौंदा, 6 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

पटना: कानपुर के टाटमिल चौराहे पर इलेक्ट्रिक बस ने दर्जन भर लोगों को रौंद डाला। इसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर बनी है। घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। तेज रफ्तार बस ने 2 कार, 10 बाइक और स्कूटी, 2 ई-रिक्शे और 3 ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक फरार हो गया। कुछ पैदल राहगीर बस के नीचे आ गए। इनमें 26 साल का शुभम सोनकर, 25 साल का ट्विंकल सोनकर, बेकनगंज का रहने वाला 24 साल का अर्सलान और नौबस्ता केशन नगर के अजीत कुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पोस्ट किया- कानपुर की बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुखी हैं। पीड़ित परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हादसे के बाद बस की स्पीड और बढ़ा दी
प्रत्यक्षदर्शी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि टाटमिल से गुजरने के दौरान सभी गाड़ियां अपनी लेन में चल रहीं थीं। कुछ देर में एक ई-बस उसी लेन में आई और कुछ वाहनों में टक्कर मारा। इसके बाद चालक ने बस की स्पीड और बढ़ा दी, जिसके बाद बस ने एक के बाद एक 17 वाहनों को रौंद डाला। घायलों में दिनेश शुक्ला, इनके बहनोई राजेश त्रिपाठी, दिनेश की पत्नी आरती अंजलीमिश्रा, बहन नीलू त्रिपाठी समेत नौ लोग जख्मी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *