सीट शेयरिंग: चिराग और उपेंद्र कुशवाहा पर आज हो सकता है निर्णय

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे का मामला फंसा है। एनडीए जदयू-भाजपा और हम की सीटें तय हैं, मामला लोजपा को लेकर फंसा है। एक दिन पहले भाजपा ने लोजपा को 70 सीटें देने को कहा था। तब चिराग पासवान ने सहमति नहीं जताई थी, लेकिन आज फिर चिराग पासवान दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि सीटों की सहमति बनेगी या फिर चिराग गठबंधन से अलग होंगे यह तय हो जाएगा। इधर, रोलसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को लेकर आज निर्णय हो जाएगा। उपेंद्र एनडीए में शामिल होंगे या महागठबंधन में ही रहेंगे। एक दिन पहले उपेंद्र की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने राजद की सदस्यता ले ली है।

राजद और कांग्रेस में जिच बरकरार
महागठबंधन की दो प्रमुख पार्टियों में भी गठबंधन का पेंच फंसा है। राजद और कांग्रेस में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। राजद अपने सहयोगी कांग्रेस को 60 सीटें दे रहा है, जबकि कांग्रेस 65 सीटों की मांग कर रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अकेले 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का भी इशारा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *