पटना : राजधानी पटना की मोनिका दास देश की पहली ट्रांसजेंडर पीठासीन पदाधिकारी बन गई हैं। अब मोनिका बिहार विधानसभा चुनाव में एक बूथ की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसे ट्रांसजेंडर समुदाय काफी खुश हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ट्रांसजेंडर रिया सरकार को पोलिंग ऑफिसर बनाया गया था। रिया सरकारी स्कूल में शिक्षक है। मोनिका की ट्रेनिंग आठ अक्टूबर से शुरू होगी।

केनरा बैंक में ऑफिसर हैं मोनिका
मोनिका दास पटना में केनरा बैंक में ऑफिसर है। इससे पहले वह फेस ऑफ पटना रह चुकी हैं। वहीं, पटना विश्वविद्यालय में लॉ की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। बता दें निर्वाचन आयोग ने ट्रांसजेंडरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह पहल की है। इससे मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी।











