भोजपुरी गायक छैला बिहारी का एक्सीडेंट, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

पटना : भोजपुरी गायक छैला बिहारी का यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट हो गया है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति ठीक है। मूल रूप से खगड़िया जिले के पौरा सहायक थाना क्षेत्र के निवासी छैली बिहार किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी वह हादसे के शिकार हो गए। इसमें छैला बिहारी और उनके ड्राइवर काफी चोट आई, जिसके बाद दोनों के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोजपुरी और अंगिका में गाते हैं गाना, फिल्म भी बनाई
छैला बिहारी अंगिका भाषा में फिल्म बना चुके हैं। फिल्म का नाम था-खगड़िया वाली भौजी। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिर 2010 में अंग पुत्र फिल्म आई। इसके अलावा छैला भोजपुरी में भी फिल्म बना चुके हैं। वहीं, दोनों ही भाषाओं में गाना भी गाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *