बिहार में ट्रकों की हड़ताल खत्म, परिवहन आयुक्त से मिला था एसोसिएशन

पटना :राज्य परिवहन आयुक्त से वार्ता के बाद बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन ने बुधवार को हड़ताल वापस ले लिया। राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी और एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू शेखर प्रसाद सिंह ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। बताते चलें कि विभिन्न मांगों को लेकर बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन द्वारा 14 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल करने की घोषणा की गई थी। हड़ताल से ट्रक मालिकों के एक बड़े समूह ने पूर्व में ही चक्का जाम (हड़ताल) में शामिल होने से इंकार किया था। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूरे बिहार में ट्रकों का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है। एसोसिएशन की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया है। उनकी मांगों पर नियमाकुल तरीके से त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

मांगों को लेकर संतोषजनक हुई है वार्ता
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानू शेखर सिंह ने बताया है कि राज्य एवं जनहित को देखते हुए हड़ताल को स्थगित किया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से संतोषजनक वार्ता हुई है। सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया है। एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संरक्षक राम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष राम आशीष राव, सचिव संजीव कुमार सुमन, प्रवक्ता दीप नारायण सिंह दीपक, पटना अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य राजबाला राय आदि संघ के प्रतिनिधियों ने हड़ताल वापसी के निर्णय का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *