बिहार में स्टूडेंट्स के आए ‘अच्छे दिन’, 171 करोड़ रुपए देगी नीतीश सरकार

पटना: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए नीतीश सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सूबे के 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए तीन साल लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए फंड जारी हो गया है। सरकार ने 170.93 करोड़ रुपए जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और मंत्री संतोष सुमन ने ऑनलाइन पोर्टल पर इसका शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अगले 15 दिनों में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पैसे छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। सूबे के 3 लाख 22 हजार 785 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति मिलनी है। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी हैं।

पोर्टल की तकनीकी खराबी से फंड नहीं हो रहा था ट्रांसफर
विभागीय जानकारी के अनुसार केंद्रीय पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण छात्रवृत्ति का फंड ट्रांसफर नहीं हो पा रहा था। अब बिहार सरकार ने एनआईसी के सहयोग से खुद का नया पोर्टल बनवाया है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहका कि नए पोर्टल से इस योजना का लाभ सभी बच्चों को सही समय पर मिल सकेगा। वहीं, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि पोर्टल को काफी कम समय में विकसित किया गया है। यह डीबीटी करने के लिए बेस्ट पोर्टल साबित होगा। नए पोर्टल से बिहार और दूसरे प्रदेश में पढ़ने वाले बच्चों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *