अडानी को हर सेकंड 32 लाख का घाटा, 1 माह पहले बने थे एशिया के दूसरे सबसे अमीर

पटना : एक महीने पहले ही एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी को हर सेकंड 32 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में वह 19 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके शेयर इसी रफ्तार से गिरते रहे तो टॉप-20 अमीरों की सूची से एक-दो दिन बाहर हो जाएंगे। अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति में 15 अरब डॉलर यानी 1.11 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अब उनकी संपत्ति घटकर 61.3 अरब डॉलर रह गई है। पिछले चार दिनों में अडानी समूह के शेयर में लगातार जबर्दस्त गिरावट हुई है। शुक्रवार को ही गौतम अडानी को 37 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अडानी समूह के स्टॉक्स, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन के शेयरों में भारी गिरावट आ रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अडानी की संपत्ति रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही थी। अब इसी रफ्तार से नीचे गिरने लगी है। जब अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने तो माना जा रहा था कि जल्द गौतम एशिया के नंबर एक अमीर आदमी बनेंगे और मुकेश अंबानी को पछाड़ देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनएसडीएल ने तीन विदेशह फंड्स के अकाउंट्स सीज किए हैं। इन तीनों फंड्स के पास अडानी समूह के 43500 करोड़ रुपए का शेयर है। इस खबर के फैलने के साथ अडानी समूह के शेयर में गिरावट का दौर शुरू हो गया। अडानी समूह के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट आई और ये लोअर सर्किट लग गई।

शेयर में गिरावट से पहले अडानी की संपत्ति इस साल 100 प्रतिशत बढ़ी थी
शेयर गिरने से पहले अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर थी। इस साल इनकी संपत्ति में 33 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। यानी 100 प्रतिशत बढ़त मिली थी। बता दें एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी है। इनकी संपत्ति 76.5 अरब डॉलर है। यह रैंकिंग ब्लूमबर्ग की बिलिनेयर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार है। इस रैंकिंग के अनुसार अंबानी और अडानी की संपत्ति के बीच सिर्फ 10 अरब डॉलर का फर्क था। अडानी ने चीन की बेवरेजेस से फार्मा में काम कर रही कंपनी के मालिक झौंग शानशान को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने थे। शानशान की संपत्ति 63.6 अरब डॉलर है। वहीं, दुनिया भर के अमीरों में अंबानी 13वें स्थान पर है। जबकि अडानी 14वें नंबर से अब लुढ़क गए हैं।

एशिया के टॉप-5 अमीरों का प्रदर्शन
एशिया के टॉप-5 अमीरों में तीन चीन के हैं और 2 भारतीय हैं। इसमें से केवल अदाणी और टेंसेंट के सीईओ हुआटेंग की ही संपत्ति बढ़ी है। अंबानी की संपत्ति में मामूली गिरावट आई है। जो 0.2 अरब डॉलर रही है। शानशान की 14.6 अरब डॉलर घटी है। हुआटेंग की 4.1 अरब डॉलर संपत्ति बढ़ी है। अलीबाबा ग्रुप के सीईओ जैक मा की 1.6 अरब डॉलर आमदनी घटी है।

अंबानी और अडानी दोनों की दौलत का कारण
अंबानी और अडानी दोनों की संपत्ति बढ़ने का कारण है- ये दोनों आम लोगों की जुड़ी चीजों का बिजनेस करते हैं। अडानी ग्रुप गैस सप्लाई से लेकर बिजली तक डिस्ट्रीब्यूट करता है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोल-डीजर, मोबाइल, टेलीकॉम और रिटेल क्षेत्र में काम कर रही है। रिटेल में रिलायंस इंडस्ट्री भारत में सबसे बड़ा ब्रांड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *