मिल्खा सिंह का निधन; 6 दिन पहले पत्नी की हुई थी मौत, पीएम ने जताया शोक

पटना : दुनिया भर में फ्लाइंग सिख से प्रसिद्ध मिल्खा सिंह का शुक्रवार की रात 11:30 बजे निधन हो गया। चंडीगढ़ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 13 जून को उन्होंने कोरोना को मात दी गई थी। इसी दिन उनकी पत्नी निर्मला सिंह का निधन हो गया था। 85 साल की उम्र में कोरोना से निर्मला जंग हार गईं थी। वह पंजाब सरकार में खेल निदेशक थी। भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान थीं। इनके अंतिम संस्कार में पति मिल्खा सिंह शामिल नहीं हो सके थे। बता दें मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना पॉजिटिव निकले थे। तब वह चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर ही इलाज करा रहे थे। 24 मई को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें मोहाली स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। फिर 3 जून को मिल्खा सिंह चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भर्ती हुए। 13 जून को इनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई।

प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
मिल्खा सिंह के निधन की सूचना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। पीएम ने लिखा- श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अपनी छाप छोड़ी थी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों का प्रिय बना दिया था। उनके निधन से आहत हूं। पीएम ने आगे लिखा- मैंने कुछ दिनों पहले श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बातचीत होगी। कई नवोदित एथलीट उनकी जीवन यात्रा से हिम्मत पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *