शादी के आठ दिन बाद पति को छोड़ प्रेमी से रचाई शादी, बोली-पति पीटता है

पटना : शादी के आठ दिन बाद ही एक युवती ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी रचा ली। इसके बाद अपनी दूसरी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने कहा कि पुलिस उसके परिवार वालों को समझाए कि उसे और उसके नए पति को परेशान नहीं किया जाएगा। दरअसल, जमुई शहर के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी शिवानी की शादी आठ दिन पहले ही एक युवक से हुई थी। ये शादी उसके परिवार वालों ने कराई थी। शिवानी के अनुसार शादी के दो दिन बाद ही उसके पति ने उसे पीटा, जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने की सोची। वह शादी के आठ दिन बाद ससुराल से भाग गई और अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। पुलिस-प्रशासन ने युवती के परिवार वालों से कहा कि उसे परेशान नहीं करे। शिवानी ने बताया कि वह एक लड़के से 10 साल से प्यार करती थी। उसके परिवार यह बात जानते थे। इसके बावजूद उसकी शादी दूसरे लड़के से करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *