स्वास्थ्य विभाग की फिर बड़ी लापरवाही, दो किशोरों को लगा दी कोविशील्ड, सीतामढ़ी में बवाल

टना : किशोरों के टीकाकरण में लगातार गलत वैक्सीन लगा दी जा रही है। पहले दिन ही नालंदा में दो भाइयों को कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड लगा दी गई। अब सीतमढ़ी में दो किशोरों को कोविशील्ड लगा दी गई। इस पर किशोरों और इनके परिजनों ने जमकर बवाल किया। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोश बढ़ता देखकर टीका केंद्र से कर्मचारी भाग निकले। 16 साल के नैतिक कुमार और आकाश रस्तोगी ने बताया कि दोनों टीका लगवाने डायट भवन गए थे। यहां रजिस्टर मेंटेन करने वाले ने कर्मचारी ने टीका लेने भेजे दिया और हमें कोविशील्ड लगा दी गई। फिर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर गए तो पता चला की इस केंद्र 18 से अधिक उम्र वालों को टीका लगता है। यहां तुम दोनों को टीका नहीं दिया जा सकता है। बगल के एमपी हाईस्कूल में जाकर कोवैक्सीन लगवाओ। किशोरों ने कहा कि एक कर्मी की लापरवाही से उनकी जिंदगी जोखिम है।

किशोर ठीक है, कर्मी पर होगी कार्रवाई
सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र लाल ने कहा कि दोनों किशोर हैं। डॉक्टर की निगरानी में दोनों को डेढ़ घंटे रखा गया है। गलत टीका लगाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *