कृषि पदाधिकारी करता था चोरी और मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना : औरंगाबाद जिले में एक कृषि पदाधिकारी को चोरी और मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। दाऊदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी को पुलिस ने जेल भी भेज दिया है। बताया जाता है कि करीब 9 साल पूर्व के केस में इनकी गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। ओबरा के तत्कालीन सीओ अनिल कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष समेत आठ लोगों अभियुक्त बनाया गया था। वादी पक्ष के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला भादवि की धारा 323, 504 और 379 में कोर्ट ने संज्ञान लिया था और इन लोगों ने जमानत लिया था। जमानत विखंडित होने पर पुर बांड पर जमानत लिया था, लेकिन दोबारा 9 नवंबर 2019 को उनका जमानत खत्म हो गया और ये लोग कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

शुक्रवार को कोर्ट ने गिरफ्तारी का दिया आदेश
मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को सुनाई की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसडीजीपीएम अखिलेश प्रताप सिंह की न्यायालय ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी की गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने उनहें गिरफ्तार किया। फिर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *