अक्षरा सिंह चुनावी मैदान में उतरीं, मुखिया प्रत्याशी के लिए मांग रहीं वोट

पटना : बिहार पंचायत चुनाव में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। गली-मोहल्ले में घूमकर लोगों से वोट मांग रहीं हैं। छठे चरण के मतदान के लिए अक्षरा ने नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कुमारी रुमझुम के लिए चुनाव प्रचार किया है। एक्ट्रेस वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड में पहुंचीं। यहां मुखिया प्रत्याशी कुमारी रुमझुम के लिए चुनाव प्रचार किया। लोगों से कुमारी रुमझुम को वोट देने की अपील की। अक्षरा सिंह के अलावा भोजपुरी कलाकार अंजना सिंह ने भी इस मुखिया प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। लोगों से इस प्रत्याशी को जीताने की अपील की। भोजपुरी के जॉनी लीवर कहे जाने वाले एक्टर मनोज सिंह टाइगर उर्फ बताशा ने भी कुमारी रुमझुम के लिए चुनाव प्रचार किया। तीनों कलाकारों ने वीडियो संदेश जारी कर भी लोगों से इस प्रत्याशी को जीताने की अपील की।

3 नवंबर को होना है मतदान
छठे चरण के तहत राजापाकर प्रखंड में तीन नवंबर को मतदान होना है। 5 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह 11 अक्टूबर तक चली। फिर 16 अक्टूबर तक आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। मतदान के बाद 13 नवंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की निवर्तमान मुखिया अपने क्षेत्र में लगातार लोगों को अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब दे रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *