आरा में स्कॉर्पियो ने मॉर्निंग वॉक कर रहीं 4 महिलाओं को रौंदा

पटना : आरा जिले के भोजपुर में शुक्रवार की सुबह टहलने निकलीं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। इसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। घटना पीरो अनुमंडल के देवचंदा की है। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की निवासी थीं। महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। मरने वाली महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यदव की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है।

पुलिस को झेलना पड़ा ग्रामीणों का आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। महिलाओं की मौत की सूचना पर लाश को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस को लोगों को समझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *