Alert:आज से 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूजा की खरीदारी के लिए निकाल लें रुपया

पटना: आज से लगातार नौ दिन तक बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में काफी दिन छुट्‌टी है। इस महीने दुर्गापूजा समेत अन्य त्योहार को लेकर अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में खाताधारकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनके पास ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन का विकल्प बचता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग शाखा से पैसे निकालते और जमा करते हैं।

अक्टूबर में कब-कब बंद रहेगा बैंक
12 अक्टूबर- दुर्गापूजा (महासप्तमी), महासप्तमी के कारण अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर-दुर्गापूजा (महाअष्टमी)। अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर को बैंक अवकाश। दुर्गापूजा (महानवमी)/ अयुत पूजा, अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक महानवमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
15 अक्टूबर को दुर्गापूजा/ दशहरा/ विजय दशमी। इंफाल और शिमला को छोड़कर सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर को बैंक अवकाश दुर्गा पूजा (दसैन)। दसैन के चलते 16 अक्टूबर को सिर्फ गंगटोक बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर को बैंक अवकाश रविवार
18 अक्टूबर को बैंक अवकाश कटि बिहू (गुवाहाटी), बिहू के चलते 18 अक्टूबर को सिर्फ गुवाहाटी बैंक बंद रहेंगे।
19 अक्टूबर को बैंक अवकाश, ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफा। अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाडो की वजह से अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में अन्य छुटि्टयां
22 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
23 अक्टूबर- चौथा शनिवार
24 अक्टूबर- रविवार
26 अक्टूबर- परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर)
31 अक्टूबर- रविवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *