केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करना मनोज तिवारी को पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती

पटना: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करना सांसद मनोज तिवारी को महंगा पड़ गया है। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता के कान में काफी चोट लगी है। दिल्ली में छठ पूजा पर लगी रोक के खिलाफ मनोज तिवारी मंगलवार को मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान नेता घायल हो गए। बता दें कोरोना को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नदी किनारे और सार्वजनिक जगहों पर छठ मनाने पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगवाल को मुख्यमंत्री के आवास के पास धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य नेताओं ने छठ मनाने पर रोक लगाए जाने को लेकर दिल्ली सरकार की निंदा की।

छठ को लेकर भाजपा शासित नगर निगम करेगा व्यवस्था: गुप्ता
भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक दिन पहले यह कहा था कि छठ पर्व को लेकर भाजपा शासित नगर निगम व्यवस्था करेगा। अब भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार से छठ मनाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की है। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना को देखते हुए पर्व को सार्वजनिक जगहों पर मनाने से रोका गया है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि छठ पूजा पर रोक लगाकर केजरीवाल सरकार ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया है। मनोज ने कहा कि रोक नहीं हटाई गई तो वह बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *