Shailav Raj DTO Employee Patna-Bihar Aaptak

Patna DTO Office के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ने किया सुसाइड, शादी के लिए 20 लाख मांग रही थी गर्लफेंड

पटना। डीटीओ आफिस पटना में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पोस्ट पर काम करने वाली शैलव राज ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड का यह मामला पटना के कदमकुआं थाना के तहत लोहानीपुर के काशीनाथ लेन का है। शैलव ने अपने घर में ही अंजाम दिया। घर में छोटा भाई व मां साथ में रहते थे।

25 साल का शैलव राज एक लड़की से प्यार करता था। दरअसल, मंगलवार की सुबह परिवार वालों की नजर जब कमरे में पड़े शैलव पर पड़ी तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिवार वाले जल्दी से उसे लेकर पीएमसीएच गए, पर वहां डॉक्टर ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। परिवार वालों के अनुसार कल देर रात 2 बजे तक सब कुछ ठीक था। आशंका है कि उसके बाद ही उसने जहर खा लिया।

कदमकुआं थानेदार विमलेंदु ने कहा कि लाश का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई कंप्लेन दर्ज नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

जानकारी मिली है कि शैलव के घर के पास में ही उसके तीन मामा और उनका परिवार रहता है। बेटे को इस तरह देख मां बदहोश हो गई। लाश के पास जाकर वो बार-बार कह रही थी, उठो…तुम्हारे चाय पीने का टाइम हो गया। मां की यह बात सुन घर में मौजूद भाई-बहन सब रोने लगे। परिवार के किसी भी सदस्य के आंखों से आंसू रूक नहीं रहे थे। शैलव की मामी ने बताया कि उसने जहर खा लिया। वो जया नाम की एक लड़की से प्यार करता था। पटना के हॉस्टल में रहती थी। उन्होंने बताया कि जब पहला लॉकडाउन हुआ, तब वो लड़की और उसकी मां घर में आकर दो महीना रही भी है। शैलव उससे प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, लड़की ने शादी करने से पहले उसके सामने शर्त रखी थी। वो उससे 20 लाख रुपया मांगने लगी। वो कहने लगी कि जब इतना दोगे तब शादी करेंगे। वो फिर पटना से दिल्ली चली गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद मृतक के दोस्त सौरभ ने कहा कि लड़की बहुत परेशान करके रखी थी। पहले तो वो शैलव के साथ में रहती थी। पूरे लॉकडाउन के दौरान साथ में रही है। इसके बाद छोड़कर चली गई। अचानक से उसने सब कुछ खत्म कर दिया। उसके बाद से मेरा दोस्त बहुत टेंशन में आ गया था। कई बार उसने लड़की से बात करने की कोशिश की। मगर, वो लगातार इग्नोर करती रही। लड़की मेडिकल की स्टूडेंट थी और छपरा की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *