पटना : राजधानी पटना समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में शुक्रवार को आंधी, बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। चक्रवातीय हवा पूर्व उत्तरप्रदेश होते हुए बिहार और झारखंड तक फैला है। इसके साथ ही पूर्व और उत्तर-पूर्व सिस्टम की सक्रियता से बिहार के सभी हिस्सों में मौसम तेजी बदल रहा है। बता दें शुक्रवार की देर शाम से हवा का रुख पछुआ हो जाएगा। इसके बाद आसमान में बादल छाएंगे और तापमान में हल्की वृद्धि होगी। शनिवार की देर शाम से हवा का रुख फिर पश्चिम की ओर हो जाएगा।
इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज
इससे पहले शुक्रवार को पटना, गया, बेगूसराय, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सारण, गोपालगंज, सीवान, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा समेत 28 जिलों में बारिश हुई।