Model Mona Roy or Anita Devi Shooted in Rajiv Nagar Area-Bihar Aaptak

दूर्गा पूजा के दौरान पटना में अपराधियों ने एक माॅडल को उसके घर के सामने मारी गोली

पटना। बिहार में अपराधी फिर से बेलगाम हो गए हैं। बदमाशों ने एक मॉडल को गोली मार दी है। अनीता देवी उर्फ मोना सिंह नाम की इस मॉडल के घर के पास ही बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और पीछे से गोली मार दी। मंगलवार की देर रात पटना के राजीव नगर थाना के तहत रामनगरी के बसंत कॉलोनी इलाके में यह घटना हुई। 35 साल की एक महिला को गोली मार दी गई।

देर रात पटना में जिस महिला को गोली मारी गई, उसका नाम अनीता देवी है। गोली महिला के कमर के पास लगी है। राजीव नगर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार अनीता अपनी 12 साल की अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर निकली थी। देर रात 12 बजे के करीब स्कूटी से वापस घर आई थी। उसने बेटी को घर के अंदर किया। फिर जब स्कूटी को अंदर कर रही थी, उसी दरम्यान एक बाइक से 2 अपराधी आए और गोली मारकर चले गए। अपराधी की चलाई गई गोली अनीता को पीछे से लगी, जो कमर के पास फंस गई। यह घटना बेटी के सामने हुई। वो चीखने-चिल्लाने लगी।

Model Mona Singh (Facebook)

जिस महिला को बदमाशों ने गोली मारी है, उसका नाम अनीता देवी उर्फ मोना रॉय बताया जा रहा है। अनीता उर्फ मोना घर का भी कामकाज संभालती है। जानकारी मिली है कि बीती रात मोना 12 साल की अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर निकली थी, देर रात 12 बजे के करीब स्कूटी से वापस घर आई थी। उसने बेटी को घर के अंदर किया. फिर जब स्कूटी को अंदर कर रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी। यह पूरा वाकया मोना की बेटी के सामने हुआ, जिसे देखकर वह घबरा गई और जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी।

इधर, गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर से परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चंद मिनटों में आधी रात को वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में जल्दी से महिला को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अभी भी अनीता की हालत चिंताजनक है। राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने भी इस केस की जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस को इस घटना की वजह का पता चल गया है। अपराधियों के बारे में भी सुराग मिला है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी जांच चलने के नाम पर अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा।

Model Mona Singh (Facebook)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *