पटना : कोरोना वायरस के बाद यूरोप में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। ब्रिटेन और पोलैंड में इस वायरस के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन दोनों जगहों पर तेजी से मामले में बढ़ रहे हैं। मध्य इंग्लैंड में एक पोल्ट्री यूनिट में अत्यधिक खतरनाक एच5 बर्ड फ्लू के मरीज मिले हैं। कृषि मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सभी संक्रमित पक्षी वारविकशायर में अलसेस्टर के पास एक पोल्ट्री फॉर्म मौजूद है। यहां फैले संक्रमण को रोकने के लिए सभी पक्षियों को मार दिया गया है। बर्ड फ्लू का यह प्रकोप तक है, जब ब्रिटेन ने राष्ट्रव्यापी एवियन इंफ्लुएंजा प्रीवेंशन जोन घोषित किया है। इसके तहत फॉर्म और पक्षियों की देखरेख करने वाले लोगों को बायोसिक्योरिटी प्रतिबंधों को कड़ा करने के लिए कहा गया है। इससे पहले एच-5एन1 स्ट्रेन की पुष्टि उत्तरी वेल्स एक व्यक्ति के घर में रखीं मुर्गियों में हुई थी। जबकि पूर्वी स्कॉटलैंड में बाड़े में रखी गईं मुर्गियों और मध्य इंग्लैंड के एक पक्षी बचाव केंद्र में भी एच5एन1 स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी।
पोलैंड में भी पुष्टि
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पोलैंड में भी एच5एन1 के मामलों की पुष्टि की है। इसके अलावा फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और डेनमार्क में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। फ्रांस के अधिकारियों ने बर्ड फ्लू के ताजा प्रकोप के बीच सभी बाहरी पोल्ट्री फार्मों को जानवरों को घर के अंदर आश्रय देने का आदेश दिया है। संक्रमित और प्रवासी पक्षियों के संपर्क से बचने के लिए किसानों को इस सर्दी में जाल लगाने और अपने पोल्ट्री को सीमित रखने के लिए कहा गया है। देश के कृषि मंत्रालय ने बताया कि अगस्त की शुरुआत के बाद से अब तक एवियन इंफ्लूएंजा के 130 मामले सामने आ चुके हैं।