ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, दो लोगों की हालत गंभीर

पटना : बेगूसराय में अपराध बेलगाम हो गया है। हर दिन हत्या हो रही है। अब बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरअलीपुर गांव में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर है। सदर अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। दरअसल, फसल कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने गोली बरसानी शुरू कर दी। गोलीबारी में दो लोगों में पैर में गोली लगी है। घायलों में राम कुमार सिंह और अमरेंद्र रंजन कुमार हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों का फर्द बयान लेकर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

कल देर शाम युवक की हुई थी हत्या
बेगूसराय में बुधवार की देर शाम आपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नागदाह गांव की है। मृत युवक की पहचान नागदाह निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई है। बंटी के पिता पुकारी महतो ने बताया कि उनका बेटा घर की चौखट पर भूंजा खा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी आए और उस पर गोलियां बरसा दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो अपराधी भाग गए। हत्या के बाद से गांव में दहशत कायम है। ग्रामीणों की सूचना पर सिंघौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। पीड़ित पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव दफनाया, पुलिस ने निकलवाया
बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़पुरा में दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर शव को दफना दिया। 20 वर्षीय रूबी खातून के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद कब्रिस्तान से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा निवासी मो. इसराफिल ने बताया कि उनकी बेटी रूबी की शादी 19 अक्टूबर को मो. हसमत के साथ हुई थी। उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *