बिहार विधानसभा का सत्र शुरू, 51 विधायक आज लेंगे शपथ

पटना : बिहार विधानसभा का सत्र मंगलवार की सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। आज प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी 51 विधायकों को पद और गोपनीयत की शपथ दिलाएंगे। नवनिर्वाचित विधायक शपथ ले रहे हैं। तीन घंटों में शपथ ग्रहण पूरी होने की उम्मीद है। सोमवार को भी करीब 125 विधायकों को शपथ दिलाई गई थी। बता दें सोमवार को एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने अपने शपथ के दौरान उर्दू भाषा में हिंदुस्तान शब्द की जगह दूसरे शब्द के इस्तेमाल किए जाने की अपील की। इन्होंने प्रोटेम स्पीकर से अपील किया कि हिंदुस्तान की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किया जाए। इस पर बवाल मच गया। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि इन जैसे लोगों को पाकिस्तान ही भेजना चाहिए। जो लोग हिंदुस्तान शब्द को बर्दाश्त नहीं कर सकते, उनको भारत में रहने का हक नहीं है। इस बात का विरोध जदयू ने भी किया।

नंदकिशोर यादव नहीं होगे विस अध्यक्ष
विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव नहीं होंगे। भाजपा ने जातीय नाराजगी को देखते हुए फैसला लिया है। माना जा रहा है कि भूमिहार या ब्रह्मण जाति के कोई नेता विधानसभा अध्यक्ष के लिए बनेंगे। इनमें विजय सिन्हा और नीतीश मिश्रा का नाम चर्चा में है। वहीं, महागठबंधन ने अवध बिहारी चौधरी को विस अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बनाया है। बता दें बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। फिर 26 नवंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *