Covid-19: बिहार में 653 नए पॉजिटिव, पटना में सबसे अधिक मरीज मिले

पटना : बिहार स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा जारी किया। विभागीय आंकड़े के अनुसार मंगलवार को सूबे में 3653 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 31 हजार 697 हो गई है। वहीं, एक बार फिर पटना में सबसे अधिक 194 नए पॉजिटिव मिले हैं। बता दें सूबे में बीते 24 घंटों में कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है। जबकि 480 मरीज स्वस्थ हो गए। अब 5768 मरीज ही एक्टिव हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

किन जिले में कितने नए मरीज मिले
पटना-194, बेगूसराय-38, सुपौल-30, सारण-30, मुजफ्फरपुर-29, पूर्णिया-24, गया-20, किशनगंज-20, मधेपुरा-13, मधुबनी-17, मुंगेर-12, नालंदा-18, नवादा-23, अररिया में 3, अरवल-3, औरंगाबाद-8, बांका-8, भागलपुर-11, भोजपुर-5, बक्सर-3, दरभंगा-7, पूर्वी चंपारण-12, गोपालगंज-5, जमुई-8, जहानाबाद-4, कैमूर-1, कटिहार-19, खगड़िया-6, लखीसराय-8, रोहतास-8, सहरसा-9, समस्तीपुर-8, शेखपुरा-6, शिवहर-1, सीतामढ़ी-8, सीवान-8, वैशाली-11 और पश्चिमी चंपारण में 11 नए मरीज मिले हैं।

देश में 24 घंटों में 37975 नए केस
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 37975 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 91 लाख 77 हजार 841 पहुंच गई है। जबकि 480 मरीजों की मौत हो गई। कुल मौत 1 लाख 34 हजार 218 हुई है। राहत की बात है कि बीते 24 घंटों में 42314 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 86 लाख 4 हजार 955 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

दिल्ली की हालत सबसे खराब
राजधानी दिल्ली की हालत सबसे खराब है। यहां एक हफ्ते में 1.83 मरीज की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना का मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है। अब तक साढ़े आठ से अधिक लोग मर चुके हैं। एक सप्ताह में 40947 नए मरीज मिले हैं।

महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र में भी फिर कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 4153 नए मरीज मिले हैं। हालांकि 3729 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, 30 संक्रमितों की जान चली गई। कुल संक्रमितों की संख्या 17 लाख 84 हजार 631 हो गई है। 46653 संक्रमित की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *