बिहार चुनाव : पूर्व मंत्री रोते हुए बोले- हम घर के बेटा हैं, हमको वोट दीजिए

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के बदले-बदले अंदाज नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बहिष्कार कर दिए जाने के बावजूद विधायक और मंत्री उस क्षेत्र में दोबारा वोट मांगने पहुंच जा रहे हैं। कोई प्रत्याशी किसानों की फसल के बोझे उठा रहा तो कोई गाय का दूध निकल रहा। इन सबके बीच पूर्व पथ निर्माण मंत्री हिमराज सिंह रोते हुए हाथ जोड़कर जनता से अपने लिए वोट मांग रहे हैं। हिमराज कह रहे हैं हम घर के हमको वोट दीजिए। चुनाव जीतने के बाद 15 साल से चुनाव हारते-हारते हम टूट गए हैं। हम बर्बाद गए हैं। पांच साल में हमारे साथ क्या-क्या नहीं बीता। हमारा आत्मा रो रहा है। इतना काम करने के बाद भी हम पर जाति-पाती के नाम पर नकार दिया ऐसे में कोई नेता कैसे काम करेगा? हमें दोनों गठबंधनों के साथ जनता ने भी धर्म और जाति के नाम पर ठुकरा दिया जाता है। बता दें 2000 के चुनाव में हिमराज सिंह निर्दलीय जीते थे। तब लालू प्रसाद ने इन्हें पथ निर्माण मंत्री बनाया था।

2005 में पत्नी शोभा देवी भी लड़ीं थीं चुनाव
पूर्व मंत्री हिमराज सिंह की पत्नी शोभा देवी भी 2005 में चुनाव लड़ी थीं। हालांकि यह भी हार गईं थीं। इसके बाद कदवा स्थित इनके पैतृक गांव पैलागढ़ में खाना बनाने के दौरान आग लगने से शोभा देवी की मौत हो गई थीं। फिर अगली बार हिमराज सिंह खुद चुनाव में खड़े हुए, लेकिन काफी मतों के अंदर से हार गए। तब से वह लगातार जनता से वोट देने की अलग-अलग तरीके से अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *