बिहार चुनाव! 3 चरणों में होगा, पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 विस सीटों के लिए मतदान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियां जारी हो गईं हैं। चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए होगा। दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को होगा। इस दिन 94 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि आखिरी चरण यानी तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होना है। इस दिन 78 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को जारी होगा। अब शुक्रवार से आचार संहिता लागू हो गई है। पहले चरण में 16 जिलों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 17 जिलों और तीसरे चरण में 15 जिलों में चुनाव होगा। पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।

पिछली बार 7 चरणों में हुआ था चुनाव
2015 का विधानसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था। बीते चुनाव में सबसे अधिक राजद को 80 सीटें आईं थीं। इसके बाद जदयू को 70, बीजेपी को 54, कांग्रेस को 26, लोजपा को 2, आरएलएसपी को 2 और हम पार्टी को एक सीट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *