बिहार चुनाव : पटना में दूसरे चरण में 216 प्रत्याशी मैदान में, बांकीपुर के लिए सबसे अधिक दावेदार

पटना : बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को 89 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कुल 216 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। सबसे अधिक 32 प्रत्याशी बांकीपुर विधानसभा सीट से मैदान में हैं। जबकि पटना साहिब विधानसभा सीट से सबसे कम 16 नामांकन हुए हैं। वहीं, फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के लिए विनोद कुमार, मदन कुमार औरआशीष कुमार देर से आने के कारण नामांकन करने से चूक गए। इधर, शुक्रवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने पर्चा भरा।

विधानसभावार जानें प्रत्याशियों के नाम
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र: कांग्रेस-लव सिन्हा, युवा बिहार सेना-संतोष कुमार साह, जनता दल राष्ट्रवादी-नीतेश कुमार, भारतीय सब लोग पार्टी-सुरभि सिंह, जनहित दल-सहजादा रफी अहमद, पब्लिक मिशन पार्टी-अरविंद कुमार सिंह, ऑल फारवर्ड ब्लॉक-प्रवीण कुमाार सिन्हा, बहुजन न्याय दल-पीयूषकांत सिंह, राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी-सुशील कुमार, शोषित समाज दल-सुबोध कुमार, राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी-साहबाजुल हक, सर्वजन पार्टी भारत-राधेश्याम गुप्ता, निर्दलीय-जय लक्ष्मी, प्रभाकर कुंवर, कौशल किशोर पांडेय।

दीघा : जनतांत्रिक विकास पार्टी-राज कुमार, लोक जन पार्टी सेक्युलर-अनिल पासवान, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-जयप्रकाश राय, भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक-त्रिलोकी सिंह, राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी-सुधीर कुमार श्रीवास्तव, इंडियन नेशनल लीग-शिवेंद्र नरायण वर्मा, जागरूक जनता पार्टी-अक्स्हो कुमार। भाजपा से संजीव चौरसिया।

कुम्हरार : जनता दल सेक्युलर-फजुल अहमद, राष्ट्रीय सभा दल-अशोक कुमार केशरी, संयुक्त किसान विकास पार्टी-ब्रजेश्वर प्रसाद, सर्वजन पार्टी भारतीय-कृष्णनंदन साह, अंबेडकर नेशनल कांग्रेस-अनिता देवी, प्लूरल्स-कुमार रौनक, लोकतांत्रिक लोकहित पार्टी-तपेंद्र नारायण, जन संघर्ष विराट पार्टी-विकास कुमार, भारतीय जनतांत्रिक जनता दल-अब्दुल सुभान, अपना किसान पार्टी-अरुण कुमार मेहता, निर्दलीय-विवेक शंकर, खुर्शीद आलम। भाजपा के अरुण सिन्हा।

पटना साहिब : कांग्रेस-प्रवीण सिंह, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी-जगदीप प्रसाद वर्मा, नेशनल जागरण पार्टी-अमर नाथ गुप्ता, निर्दलीय-दया सिंह, रणधीर कुमार शामिल। गुरुवार को नामांकन करने वाले जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के मो. मसुद कुरैशी और भारतीय सब लोग पार्टी के योगेश कुमार शुक्ला ने भी आवेदन किया।} फुलवारी : लोक जनशक्ति पार्टी-सुरेश पासवान, भारतीय आम अवाम पार्टी-सत्यम कुमार रजक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-सुरेंद्र पासवान, राष्ट्रीय जागृति पार्टी-कैलाश पासवान, द प्लूरल्स पार्टी-रवि कुमार, भारतीय लोक चेतना पार्टी-कमलेश कांत चौधरी, निर्दलीय-निकेश कुमार, मनोहर प्रकाश चौधरी, सुनैना देवी, प्रतिमा कुमारी, रामनाथ राम, अमर पासवान।

दानापुर : भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी-सूरज देव राय, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-मनोज कुमार सिन्हा, प्लूरल्स पार्टी-अमरनाथ राय, लोकजन पार्टी सेक्युलर-शंभू शर्मा, असली देशी पार्टी-रामजी राय, जय महाभारत पार्टी-राजकिशोर प्रसाद सिंह, निर्दलीय-गणेश राय, सोनू कुमार, सूरज प्रसाद, टिंकू कुमार यादव, श्याम रजक, अजय कुमार। राजद से रीतलाल राय।

मनेर : जनता पार्टी-देवेंद्र यादव, पोपुलर्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक-रंजन सिंह, जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक-चौधरी ब्रह्म प्रकाश सिंह, शिवसेना-रविंद्र कुमार, निर्दलीय-कामेश्वर कुमार। बुधवार को नामांकन करने वाले निर्दलीय श्रीकांत निराला ने शुक्रवार को भी आवेदन दिया।

फतुहा : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेट्रिक-दीनानाथ पासवान, स्वाभिमान पार्टी-श्याम कर्ण मिस्त्री, जन अधिकारी पार्टी लोकतांत्रिक-सच्चिदानंद सिंह, भारतीय पंचायत पार्टी-विनय कुमार, लोक प्रिया समाज पार्टी-सुखदेव पंडित, संख्यानुपाती भागीदारी पार्टी-गजेंद्र कुमार, द प्लूरल्स पार्टी-अजीत कुमार सिंह, मानववादी जनता पार्टी-उत्तम कुमार, निर्दलीय-राकेश शर्मा, गजेंद्र कुमार, शक्ति पासवान।

बख्तियारपुर : निर्दलीय-नागेश्वर राय, दिलीप कुमार यादव, सरिता देवी, संजीत राय, किरन देवी, कुंदन कुमार, कृष्णा प्रसाद, शिव कुमार सिंह, नरेश कुमार, शंभू सिंह। पुरुषोत्तम कुमार ने आवेदन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *