बिहार चुनाव : दुबई में लोग कर रहे चर्चा, नई सरकार से उनकी भी मांग

पटना : बिहार चुनाव का पहला चरण पूरा हो गया। दूसरे चरण के मतदान में तीन दिन बचे हैं और परिणाम में 10 दिन। इस चुनाव पर पूरे देश के साथ दुबई की भी नजरें टिकी हैं। बिहार के चौक-चौराहों की तरह दुबई में भी हर दिन चुनाव की चर्चा हो रही है। यूएई के कल-कारखानों, फैक्ट्रियों, रेस्तरां, होटलों पर सड़कों पर बिहार चुनाव के बाद किसी सरकार बनेगी, इस पर वहां के लोग बात कर रहे हैं।

बिहार के लाखों लोग वहां रह रहे हैं, जिनकी बिहार सरकार से कई मांगें भी हैं। इनमें दो प्रमुख मांग मौजूदा विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आई है। दुबई में रह रहे बिहारी चाहते हैं कि पटना एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाए। इससे उन्हें दुबई या किसी अन्य देश जाने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही राज्य सरकार दुबई में रहने वाले लोगों का डेटा रखे यह भी लोग चाहते हैं।

5 लाख बिहारी रहते हैं दुबई
दुबई में बिहार से हर साल करीब 70 हजार लोग जाते हैं। ये सभी वर्क वीसा लेकर वहां जाते हैं। फिलहाल वहां करीब 5 लाख लोग रह रहे हैं। हर साल 50 करोड़ रुपए दुबई से बिहार आता है। लोगों का साल भर में आना-जाना भी होता है। कई लोग वहां से कमाकर बिहार में ही अपना रोजी-रोजगार भी खोल लेते हैं तो बहुतो ने दुबई में अपना रोजगार कर लिया है। इन सब बातों को लेकर दुबई में रह रहे बिहारियों की नजर बिहार चुनाव और इसके परिणाम पर है। वहां रह रहे लोग अपने घर वालों और रिश्तेदारों को फोन कर बिहार में चल रही राजनीतिक हलचल की जानकारी लेते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *