भाजपा के वजीरगंज उम्मीदवार कोरोना पॉजिटिव, पोता समेत 6 संक्रमित

पटना : भाजपा के एक और नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह पटना एम्स में भर्ती हैं। इनके साथ घर के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरेंद्र सिंह का एक पोता भी पॉजिटिव पाया गया है। ये लोग होम आइसोलेट हैं। मानपुर स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि पूर्व विधायक की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी, इसलिए उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया। डॉक्टर ने बताया कि बीते कुछ दिनों से वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन उन्हें लगा चुनाव प्रचार की भागदौड़ में उन्हें थकावट हो गई है। फिर अचानक बहुत ज्यादा स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्होंने जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आया।

उपमुख्यमंत्री समेत कई नेता हुए हैं संक्रमित
बिहार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक कई नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी संक्रमित हुए हैं। इनमें सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा आदि शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री स्वस्थ हो गए हैं और दोबारा चुनावी मैदान में उतरे हैं।
बिहार चुनाव के दौरान भाजपा के कई बड़े नेता पॉजिटिव हुए हैं। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, शहनवाज हुसैन, पटना जिले के कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनके अलावा एनडीए में शामिल मुकेश सहनी और सूबे के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *