मुंगेर हादसे के लिए सीएम और डिप्टी सीएम भी दोषी, दोनों पर हो कार्रवाई

पटना : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर कार्रवाई की मांग किए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर कांड के लिए ये दोनों भी दोषी हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नीचे ही डीएम और एसपी काम करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इनकी तानाशही के कारण एक शहर जल रहा है।

आम लोग डरे-सहमे और गुस्से से भरे हैं। इनसे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार बनी तो वो मुंगेर गोलीकांड के सभी दोषियों को सजा दिलवाएंगे। वहीं चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश को 10 नवंबर को जनता जवाब देगी।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने की थी फायरिंग
दशहरे की प्रतिमा विसर्जन के दौरान 26 अक्टूबर की देर शाम मुंगेर पुलिस ने श्रद्धालुओं पर फायरिंग की थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। शहर में यही बवाल नहीं था। तीन दिन बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के तीन थानों में आग लगा दी और एसपी कार्यालय पर भी पथराव किया। तब से बिहार की राजनीत गर्म है। राजनेता लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *