बिहार विधान परिषद के सभापति भी पॉजिटिव, सीएम आवास भी पहुंचा वायरस

पटना : बिहार में कोरोना का संक्रमण राजनेता तक पहुंच गया है। बुधवार को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी पॉजिटिव निकले। इनके बाद बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभापति अपने आवास में आइसोलेट हैं। इन्होंने खुद के संपर्क में आए लोगों से तत्काल कोरोना जांच कराने की अपील की है। इनके अलावा मुख्यमंत्री आवास में तैनात सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक स्टाफ के भी संक्रमित होने की सूचना है। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास के एक दर्जन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी मिला था संक्रमित
बता दें सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें चार फरियादी थे। जबकि दो लोग खाना बनाने वाले स्टाफ थे। इस कारण मुख्यमंत्री ने अपना जनता दरबार स्थगित कर दिया है। उप मुख्यमंत्रियों के अलावा मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *