बिहार पंचायत चुनाव: पहले चरण की मतगणना जारी, कई प्रत्याशी जीते

पटना : बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान की मतगणना जारी है। शुक्रवार को 10 जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों में मतदान हुआ था। रविवार को अब तक की मतगणना में कई प्रत्याशियों की जीत हो गई है। इनमें राजकुमार चौबे, शंभू सिंह, अनिल पासवान, प्रियंका देवी, खुशनुमा परवीन, मिथलेश कुमार सिंह, बलबीर यादव, रधिया देवी, मोबिना खातून, रफीदा खातून, ललिता देवी, सुनीता देवी, सूरजी देवी, बिंदा यादव, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, कौशल्या देवी, शशिभूषण प्रसाद, अनोज कुमार शामिल हैं। औरंगाबाद जिले की सदर प्रखंड में कई प्रत्याशी जीते हैं। इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया के रूप में बृजमोहन कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। इन्हें 3601 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर मुखिया बालमुकुंद यादव रहे। इनको 1705 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व मुखिया रमेश कुमार सिंह रहे। इन्हें 1574 वोट मिले।

कर्मा भगवान पंचायत का परिणाम जारी
कर्मा भगवान पंचायत में पंचायत समिति पद पर राणा सिंह को जीत हासिल हुई। इन्हें 1186 वोट मिले। इन्होंने 364 वोटों से जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनू यादव रहे। इन्हें 822 वोट मिले। इधर, कैमूर जिले की बाजार समिति में सुरक्षा को लेकर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

नवादा में गोविंदपुर प्रखंड चुनाव के आए परिणाम
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड की बकसोती पंचायत के चुनाव का परिणाम आ गया है। 14 वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित हुए हैं। वार्ड-1 में बलबीर यादव, वार्ड-2 में रधिया देवी, वार्ड-3 में मोबिना खातून, वार्ड-4 में रफीदा खातून, वार्ड-5 में ललिता देवी, वार्ड-6 में सुनीता देवी, वार्ड-7 में सुरजी देवी, वार्ड-8 में खुशनुमा परवीन, वार्ड-9 में बिंदा यादव, वार्ड-10 में जितेंद्र कुमार, वार्ड-11 में अरविंद कुमार, वार्ड-12 में कौशल्या देवी, वार्ड-13 में शशिभूषण प्रसाद और वार्ड-14 में अनोज कुमार जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *