रेप के बाद रेलकर्मी की हत्या, ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों से करवाई दरिंदगी

पटना : सारण में रेप के बाद महिला रेलकर्मी की हत्या कर दी गई। रेलकर्मी के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों से यह दरिंदगी करवाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसने पुलिस को बताया कि गैंगरेप और हत्या में तीन और लोग शामिल हैं। घटना सोनपुर रेलवे माइक्रोवेव कॉलोनी की है। यहां महिला रेलकर्मी के साथ पहले चार लोगों ने गैंगरेप किया और फिर निर्मम हत्या कर दी। महिला का शव उसके फ्लैट से बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला अनुकंपा पर रेलवे में नौकरी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी धीरज कुमार ने महिला रेलकर्मी को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। महिला के पैसों और कार का खूब इस्तेमाल किया।

महिला ने जब अपने पैसे व कार मांगी तो रची साजिश
पुलिस ने बताया कि महिला रेलकर्मी से मुख्य आरोपी धीरज ने काफी पैसे ले रखे थे। उसकी कार को हमेशा अपने पास रखता था। महिला ने जब बदनामी से बचने के लिए उससे अपनी कार और पैसे मांगे तो उसने उसके गैंगरेप और हत्या की साजिश रची। उसने साजिश में अपने तीन दोस्तों को शामिल किया और फिर महिला के फ्लैट पर ही गैंगरेप को अंजाम दिया। इसके बाद 18 सितंबर की रात महिला रेलकर्मी के क्वार्टर में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी धीरज के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। घटनास्थल से कई सुराग भी हाथ लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *