यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार, आज शाम 7 नेताओं को कैबिनेट में मिल सकती है जगह

पटना : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। रविवार की शाम 7 नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। फिलहाल कैबिनेट में नेताओं को शामिल किए जाने को लेकर बैठक चल रही है। मंत्रियों के नाम तय होने के बाद शाम 7 बजे इनका शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। जानकारों के मुताबिक योगी सरकार चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को साधते हुए नेताओं को मंत्री पद देगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर रातोंरात मंत्रिमंडल के विस्तार का निर्णय लिया गया है। साथ ही 6-7 नेताओं को नाम मंत्री पद के लिए गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में संजय निषाद, जितिन प्रसाद, बेबीरानी मौर्य, जेपीएस राठौर को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। साथ ही पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार के भी नाम की चर्चा है। इनके अलावा चार एमएलसी के नाम की भी घोषणा की जाएगी।

प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री बनाने के प्रावधान
उत्तरप्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल योगी सरकार में 53 मंत्री हैं। अब सात और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। 53 मंत्रियों में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्य मंत्री हैं। बता दें प्रदेश में चुनाव में छह महीने बचे हैं। ऐसे में सरकार कैबिनेट विस्तार के जरिए ओबीसी, सामान्य वर्ग, एससी-एसटी सबको साधने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *