बिहार पंचायत चुनाव: सहरसा में गोलीबारी, शेखपुरा में बूथ लूटा गया

पटना: बिहार पंचायत चुनाव के दौरान रविवार को कई जगहों पर जबर्दस्त बवाल मचा। कुछ जगहों पर हिंसक झड़प भी हुई। सबसे बड़ी घटना वैशाली, सहरसा, नालंदा और अरवल में झड़प हुई है। शेखपुरा में अपराधी बूथ लूटकर फरार हो गए। एसडीएम ने मतदान रद्द करने की अनुशंसा की है। सहरसा जिले की सौरबाजार पंचायत अंतर्गत सहुरिया गांव में मतदान के दौरान बूथ संख्या 107 पर गोलीबारी हुई है। वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों में फायरिंग हुई है। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इधर, शेखपुरा जिले की गवय पंचायत की बूथ संख्या 21 पर बैलेट लूटा गया है। यहां प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने सरपंच और पंच पद के लिए हुए मतदान को रद्द करने की अनुशंसा की है।

अरवल में दो गुटों में हिंसक झड़प
अरवल में भी पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक झड़प हुई है। करपी के बलन बिगहा बूथ संख्या 138 पर झड़प की गई है। यहां डीएम और एसपी पहुंचे हैं। सीतामढ़ी में एक फर्जी महिला मतदाता को गिरफ्तार किया गया है। नालंदा के एकंगर सराय प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भानु बिगहा बूथ संख्या 91 और 92 पर मारपीट की गई है। वहीं, वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड में मतदान के दौरान बूथ संख्या 234 पर ईवीएम का बटन टूटने की वजह से मतदान प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *