बिहार पंचायत चुनाव: डिप्टी सीएम के भाई की हार, बेतिया चनपटिया से थे मैदान में

पटना : बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों की 692 पंचायतों में मतगणना जारी है। मतगणना के बीच सबसे बड़ी खबर है कि सूबे की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की भाई चुनाव हार गए हैं। रेणु के भाई बेतिया चनपटिया के जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़े थे। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू को करारी शिकस्त मिली है। बता दें इससे पहले रेणु देवी के भाई दो साल पहले दबंगई को लेकर चर्चा में आए थे। जब वह बाजार में एक दवा दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस साल एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पटना के पटेल नगर में एक जमीन को कब्जाने पहुंचे थे। इस जमीन की कीमत 6 करोड़ रुपए थे और वह इस पर जबरन कब्जा चाह रहे थे। जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह और श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री से लेकर तमाम उच्च अधिकारियों तक शिकायत की थी। हालांकि तमाम विवादों के समय उप मुख्यमंत्री रेणु देवी कहती रहीं हैं कि उन्होंने अपने भाई से रिश्ते तोड़ दिए हैं।

आरा में पंचायत चुनाव का परिणाम
आरा के भोजपुर अंतर्गत पीरो ब्लॉक में कोथुआ से सत्येंद्र नारायण सिंह चौथी पर मुखिया बने हैं। एयार पंचायत से दरवी देवी और तार पंचायत से पचरत्नी देवी मुखिया बने हैं। एयार से तनवी बेगम पंचायत समिति सदस्य की चुनाव जीतीं हैं। छवरही जंगल महाल से फूलकुमारी देवी ने चुनाव जीता है। इसी तरह अकरुआ से विद्या देवी जीतीं हैं। जमुआंव से आमोद राय ने अपने प्रतिद्वंद्वी बैजनाथ सिंह यादव को हराया है।

समस्तीपुर चुनाव के परिणाम
समस्तीपुर जिले में सदर प्रखंड की पुनास पंचायत में मुखिया पद के लिए उषा देवी चुनाव जीतीं हैं। पंचायत समिति सदस्य पद पर मो. चांद की जीत हुई है। औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड की सिमरी धमनी पंचायत की मुखिया शर्मिला गौतम चुनी गईं हैं। इन्हें 2317 वोट मिले हैं। जबकि पूर्व मुखिया को 1755 वोट हासिल हुए हैं। कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड की कालसर पंचायत से सागर यादव मुखिया चुने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *