सिरफिरा आशिक: चाकू रखकर किया प्रपोज, इनकार करने पर लड़की को घोंपा

पटना : राजधानी पटना में एक सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकू घोंप दिया है। घायल युवती को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना फुलवारीशरीफ इलाके की है। यहां एक युवक ने चाकू की नोंक पर युवती को प्रपोज किया। जब युवती ने प्रपोजल कबूल नहीं किया तो युवक ने उसे चाकू घोंप दिया। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए तो आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घायल युवती को फुलवारीशरीफ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की की स्थिति नाजुक है।

एकतरफा प्यार करता है मो. नसीम हुसैन
युवक को चाकू घोंपने वाला युवक वैशाली जिले के गरौल थाना क्षेत्र का निवासी है। उसका नाम मो. नसीम हुसैन है। यह लड़की से एकतरफा प्यार करता है। एक साल से वह लड़की के पीछे पड़ा है और उससे शादी करना चाहता है। जबकि लड़की उसे पसंद नहीं करती है। पीड़िता सालेहा खातून ने बताया कि बीते एक साल में वह कई बार नसीम के प्रपोजल को ठुकरा चुकी है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। अब उसने चाकू रखकर उसे प्रपोज किया और उसने इंकार किया तो वह आगबबूला होकर उसे चाकू घोंप दिया। पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *