मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर बिहारियों की उमड़ी भीड़, ट्रेन पकड़ने के लिए भूले सोशल डिस्टेंसिंग

पटना : मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए हजारों बिहारी इकट्‌ठा हो गए। भीड़ इतनी की प्रशासन के होश उड़ गए। बांद्रा स्टेशन से बिहार के लिए ट्रेन खुलने की सूचना के बाद यहां बिहारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। दरअसल, एक हजार लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा था। लेकिन, ट्रेन खुलने से यहां हजारों लोग जुट गए। अप्रैल में भी इस स्टेशन पर ऐसी ही भीड़ इकट्‌ठा हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

महाराष्ट्र में कोरोना का है सबसे ज्यादा संक्रमण
देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में है। यहां अब तक 35058 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 1249 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5437 लोग स्वस्थ भी हुए। फिलहाल 25372 लोग इस महामारी से जंग लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *