इसरो की प्रतियोगता में बिहार की बेटी ने मारी बाजी, 8वीं रैंक लाई

पटना: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) की इसरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता में बिहार प्रतिभा का जलवा दिखा। बिहार की बेटी ने प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह पाई। राजधानी पटना के जगदेव पथ निवासी अंशुली आर्या को प्रतियोगिता में आठवां स्थान आया है। अंशुली ने जून महीने में प्रतियोगिता के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद तीन जुलाई को चैलेंजेज एंड पॉसिबिलिटीज इन फ्रंटीयर रिसर्च एरियाज ऑफ फेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन नेक्स्ट टू डेकेड विषय पर निबंध लिखने को कहा गया। अंशुली को यह निबंध अंग्रेजी में 800-1000 शब्दों में लिखना था। विषय देने के बाद कुछ समय भी दिया गया। परीक्षा का रिजल्ट 25 सितंबर को आया है। अंशुली को ईमेल पर प्रमाण-पत्र भेजा गया है।

देश भर के 1.52 लाख विद्यार्थियों ने लिया था भाग
सरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता 2020 में देश भर के एक लाख 52 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। सभी को निबंध ही लिखा था। हालांकि विषय अलग-अलग थे। अंशुली आर्या ने अपनी इस कामयाबी का राज बताया कि वह इंटरनेट पर अक्सर अलग-अलग प्रतियोगिता की जानकारी लेती रहती है। एक दिन इंटरनेट सर्फिंग के दौरान उसे इसरो की इस प्रतियोगिता की जानकारी हुई तो उसने अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया। बता दें अंशुली संत केरेंस सेकेंड्री स्कूल में 12वीं की छात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *