भाजपा की नई राष्ट्रीय कमेटी में जानें बिहारी नेताओं की जगह, किसे मिली क्या जिम्मेदारी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियां जारी होने के अगले दिन ही भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा की। इस कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बिहारी नेताओं को भी शामिल किया है। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार कुछ अहम पद बिहारी नेताओं से छिने हैं। राष्ट्रीय महामंत्री का पद बिहारी नेता को नहीं मिला। वहीं, इस कमेटी में 23 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से चार बिहार के हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी, सैयद शहनवाज हुसैन, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान के बेटे गुरुप्रकाश हैं। संजय मयूख को राष्ट्रीय प्रवक्ता के अलावा मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है।

राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिछली कमेटी में यह पद रेणु देवी को दिया गया था। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव पार्टी के महामंत्री का पद संभालेंगे। इधर, बिहार चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर माना जा रहा है कि एक-दो दिनों नतीजे साफ हो जाएंगे, क्योंकि जदयू-भाजपा की सीटें चिह्नित हैं। लोजपा के कारण अन्य पार्टियों की भी सीटें तय नहीं हो पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *