पटना में चोरों का बोलबाला, 3 महीने में 4.65 करोड़ की संपत्ति पर उड़ाई

पटना: राजधानी पटना में चोरों का बोलबाला है। वो भी लॉकडाउन अवधि में है, जब अधिकांश अपार्टमेंट और घर लोगों से भरे हैं। ऐसे में बीते तीन महीने में राजधानी में चोरों ने जमकर हाथ साफ किए। तीन महीने में करीब 4.65 करोड़ की संपत्ति चोरों ने उड़ाई है। चोरों ने 19 जुलाई को शास्त्रीनगर में मर्चेंट नेवी के घर से 1.5 करोड़ की चोरी की। 20 जुलाई को राजीव नगर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी में चार फ्लैटों से 50 लाख और 20 अगस्त को दीघा के निराला नगर में चार घरों से डेढ़ करोड़ की संपत्ति पर हाथ साफ किया। 3 सितंबर राम नगरी मोड़ और एनटीपीसी कॉलोनी के कई घरों में चोरी हुई। 4 सितंबर को नेहरू नगर में नेवी के रिटायर अफसर के घर से 15 लाख की चोरीऔर 7 सितंबर को 20 लाख की चोरी, 10 सितंबर को 40 लाख की चोरी हुई।

पुलिस अब भी किसी को नहीं पकड़ पाई
चोरों की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसने के लिए एसएसपी उपेंद्र कुशवाहा ने कई कोशिश की, लेकिन सभी फेल साबित हुए। एसएसपी ने एसआईटी टीम बनाई। इसके बाद सादे लिबास में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक गश्ती करने का निर्देश दिया। लेकिन, इतने बड़ी-बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। न ही किसी चोर की घटनाओं में कमी आई है। राजीव नगर पुलिस ने सिर्फ दो चोरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी के सामान और पैसे भी बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *