Crime in CM Nitish Kumar District-Bihar Aaptak

मुख्यमंत्री के गृह जिले में भाजपा नेता को मारी गोली, दहशत में इलाके के लोग

पटना। बिहार में अपराध का ग्राफ एक बार फिर से तेजी पकड़ने लगा है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ‘समाज सुधार अभियान’ को सफल बनाने के लिए पूरे राज्य के दौरे पर निकले हैं, और उसी बीच उनके गृह जिले में अपराधियों ने एक भाजपा नेता को गोली मार दी। गंभीर रूप घायल बीजेपी नेता को बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया है।

यह बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है। बीजेपी नेता संजय सागर को गोली मारी गई है। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इके बाद उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बिहारशरीफ रेफर किया गया है। बता दें कि संजय सागर बीजेपी कला संस्कृति मोर्चा से जुड़े हुए हैं। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ बताई जा रही है।

घटना नालंदा के हिलसा थाना इलाके की है। यहां बीजेपी नेता संजय सागर को गोली मार दी गई। हालांकि घटना के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गोली लगने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इस हादसे के बाद अपराधियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में एनडीए से जुड़े नेता को गोली मारे जाने के बाद लोग दहशत में है। बता दें कि कल ही मुजफ्फरपुर में अपनी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों पर भड़क गए थे, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *