बिहार चुनाव में BJP ने सबसे अधिक खर्च किए 54 करोड़, JDU और BSP ने की रिकॉर्ड कमाई

पटना : बिहार चुनाव में भाजपा जनता पार्टी (BJP) ने सबसे अधिक 54 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जबकि राजद ने खर्च का ब्योरो देने से इंकार कर दिया है। वहीं, जदयू ने 55.607 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार सभी दिलों ने इस चुनाव में 81.86 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बता दें 2015 के चुनाव में सभी पार्टियों ने 150.99 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने सबसे अधिक 55.607 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे नंबर पर बीएसपी रही। इसने 44.581 करोड़ रुपए की कमाई की। कांग्रेस ने 44.536 करोड़ रुपए की कमाई। चौथे नंबर भाजपा रही। इसने 35.83 करोड़ रुपए की कमाई की। खर्च के मामले में भाजपा नंबर एक पर रही। इसने 54.721 करोड़ रुपए खर्च की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही। इसने 12.352 करोड़, जदयू ने 9.851 करोड़ रुपए और बीएसपी ने 4.794 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

राजद, लोजपा समेत 7 पार्टियों ने नहीं दिया ब्योरा
बिहार विधानसभा चुनाव के 128 दिन बीतने के बाद भी राजद, लोजपा समेत सात पार्टियों ने चुनाव से जुड़ा ब्योरा नहीं दिया है। जबकि चुनाव की अंतिम तिथि के 75 दिनों के अंदर यह जानकारी चुनाव आयोग को देनी होती है। सबसे जल्दी ब्योरा एआईएमआईएम ने दिया है। इसने एक दिन भी देरी नहीं की। भाजपा ने ब्योरा देने में 48 दिनों की देरी की। जदयू ने 21 दिन और कांग्रेस ने 43 दिनों की देरी की। इतना ही नहीं बीएसपी ने 63 दिनों के बाद ब्योरा दिया है। पार्टियों ने उम्मीदवारों के भुगदान पर सबसे अधिक 46.5933 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। यह पार्टियों के कुल खर्च का 35.827 प्रतिशत है। फिर यात्रा पर 37.324 करोड़ रुपए खर्च किए गए। प्रचार पर पार्टियों ने 36.73 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *