पटना: इंडियन नेवी डॉकयार्ड मुंबई पर युद्धपोत आईएनएस रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में मंगलवार को विस्फोट हो गया। इसमें नेवी के तीन जवानों की मौत हो गई। वहीं, 11 जवान घायल हैं। सबको नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के बाद कंपार्टमेंट में आग लग गई थी। फिलहल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है। बता दें आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान में तटीय इलाके में तैनात था। इसे कुछ देर बाद बेस पोर्ट लौटना था, उसी समय विस्फोट हुआ। चालक ने सूझबूझ दिखाई और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने ‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ का आदेश है। बताया जा रहा कि विस्फोट का हथियारों या गोला-बारूद से लेना-देना नहीं है।
2022-01-19