बॉलीवुड की डांसिंग गुरु सरोज खान का निधन, मलाड के कब्रिस्तान में हुईं सुपुर्द-ए-खाक

पटना : बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार की रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। सरोज 72 साल की थीं। शुक्रवार की सुबह 7 बजे उनके परिवार वालों ने उन्हें मुंबई के मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। सरोज की अंतिम यात्रा में उनकी बेटी सुकैना खान समेत परिवार के तमाम लोग शामिल हुए। बेटी सुकैना ने बताया कि मां की याद में तीन दिन बाद प्रार्थना होगी। बता दें अपने निधन से पहले सरोज खान ने सोशल मीडिया पर जो आखिरी पोस्ट डाला था, वह एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा था।

अमिताभ बच्चन को दिया था शगुन
कोरियोग्राफर सरोज खान के बारे में एक चीज बेहद मशहूर है। जब भी सरोज किसी के काम से खुश होती थीं तो उसे शगुन के रूप में एक रुपए देती थीं। अमिताभ बच्चन के अच्छे शॉट से खुश होकर सरोज ने उन्हें एक रुपए दिए थे। उनके निधन पर अमिताभ ने एक पोस्ट कर उस वाक्ये का जिक्र किया और लिखा- एक बार जब मैं उनके साथ काम कर रहा था तो मुझे उनके सिक्के का सौभाग्य मिला। ये मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *