Murder in Extra Marital Affair in Buxer-Bihar Aaptak

अवैध संबंध में कांग्रेस नेता के बेटे का मर्डर, बहन से ही करता था प्यार!

पटना। बक्सर जिले से ऐसा वाकया सामने आया है, जो आपको हिलाकर रख देगा। अवैध संबंध में एक नेता के बेटे की जान चली गई। शाॅकिंग बात यह कि वह अपनी बहन से ही प्यार करता था और दोनों के इस रिश्ते की बात बाहर आई तो फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेम प्रसंग में कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जानाकरी के अनुसार कांग्रेस नेता का बेटा रिश्ते में बहन लगने वाली लड़की से ही प्यार करता था। इस अवैध रिश्ते का जब खुलासा हुआ तो उसकी हत्या कर दी गई, घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शाॅकिंग घटना बक्सर जिले की है। धर्मवती नदी स्थित कांग्रेसी नेता के बेटे बिपिन बिहारी ओझा का शव बरामद किया गया है। बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। उन्होंने कहा कि अवैध संबंध को लेकर ही गहोना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या की गई है। इस मामले में जांच चल रही है और पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इनलोगों ने हत्या में शामिल होने की बात पुलिस के सामने कुबूल किया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिपिन बिहारी ओझा रिश्ते में बहन लगने वाली लड़की से प्यार करता था। ये लड़की उसकी चाची की भतीजी थी। दोनों के बीच लगभग पांच साल से अफेयर चल रहा था। इसी बीच, चाची के मायके वालों ने उस लड़की की शादी किसी और से करा दी। कुछ दिन पहले वह लड़की हीरपुर स्थित अपने मायके आई और उसने बिपिन बिहारी ओझा को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। लड़की के बुलाने पर बिपिन वहां पहुंच गया, जहां लड़की ने साजिशन उसे बुलाया था।

साइबर एक्सपर्ट ने सुलझाई गुत्थी

कांग्रेस नेता के बेटे विपिन के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। फिर पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को केस सौंपा गया। इधर, विपिन का मोबाइल बंद आने की वजह से साइबर एक्सपर्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई। साइबर एक्सपर्ट ने विपिन के फोन डिटेल के आधार पर मामले को सुलझाया। इसके बाद पुलिस विपिन की प्रेमिका के घर पहुंची और मामले की पड़ताल की तो हत्या की बात सामने आई। बक्सर एसपी नीरज कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बिपिन के पहुंचते ही लड़की के भाई और उसके पति ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गोद कर बिपिन की हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने बिपिन के शव को धर्मावती नदी के किनारे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बिपिन के अचानक गायब होने की शिकायत मिलने के बाद बक्सर पुलिस से तलाश रही थी, उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। उसके फोन की जांच के दौरान पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *