बेगूसराय के युवक से शादी करने फ्रांस से आई दुल्हन, पेरिस में है युवती का बिजनेस

पटना : दिल्ली में दोस्ती, फोन पर प्यार और पेरिस में व्यापार के बाद लड़की फ्रांस से युवक से शादी करने बेगूसराय आई है। लड़की के साथ उसके माता-पिता भी आए हैं। बेगूसराय के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत कटहरिया गांव में दोनों की शादी भारतीय संस्कृति के अनुसार धूमधाम से हुई। कटहरिया गांव निवासी रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार और पेरिस निवासी व्यवसायी मैरी लोरी हेरल की शादी चर्चा का विषय बना है।

पहले पेरिस में शादी करने का था प्लान
दूल्हा राकेश के पिता रामचंद्र साह ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में टूरिस्ट गाइड था। यहां उसकी मुलाकात पेरिस की मैरी के साथ हुई। फिर मैरी अपने देश फ्रांस लौट गई, लेकिन फोन पर हर दिन दोनों में बात होती रही। इनकी बातचीत बढ़ती गई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। तीन साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया। वहां मैरी और राकेश ने पार्टनरशिप में कपड़ा का व्यवसाय शुरू किया।

इस बीच उनका प्यार और गहरा गया और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। दोनों के परिवार वालों ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी। पहले दोनों पेरिस में ही शादी करना चाहते थे, लेकिन मैरी ही भारत में शादी करना चाहती थी। उसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति बेहद पसंद है। इसके बाद मैरी अपने माता और पिता को लेकर राकेश के घर बेगूसराय पहुंच गई। रविवार की रात दोनों ने भारतीय और हिंदू संस्कृति के अनुसार शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *